धरसीवां। विट्स कालेज के सामीप अपने खेत मे सुबह से गई महिला की करेंट से मौत हो गई ।
जानकारी के मुताबिक मृतका वार्ड क्रमक 1 धरसीवा की निवासी थी और परसतराई के आगे विट्स कालेज के समीप मृतका की कृषि भूमि है
शनिवार की सुबह वह खेत मे खातु डालने गई थी उसके बच्चे उसे रोड तक छोड़कर वापस घर आ गए लेकिन जब रात तक उनकी मां वापस नहीं आई तब वह ग्रामीणो परिचितों को बताए ओर देखने गए तो उनकी मां का शव एक मोटरपंप के बिजली कनेक्शन तार के ऊपर था
दरअसल पड़ोसी के खेत के पंप के कनेक्शन का तार टूटकर जमीन में पड़ा था उसी के करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत होना बताया जा रहा है
ग्रामीणो व जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवाया है कल पोस्ट मार्डम होगा







