पाटन। महिला बाल विकास विभाग जामगांव एम परियोजना के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन रजत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था। इस शिविर में दो महिला समूह को ऋण वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर किया। विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर भी मौजूद रहे । सर्वप्रथम महिला बाल विकास विभाग जामगांव एम के परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पा गुप्ता ने इस शिविर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ-साथ महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए किया जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी । इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में पदस्थ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में शामिल महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। निशुल्क दवाई भी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत पात्र महिला समूह को ऋण भी दी गई जिसमें एक समूह को 20000 एवं एक अन्य समूह को ₹300000 का चेक प्रदान किया गया। इस शिविर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






