कल्याणी साहू

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशोक साहु उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन श्री दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत,श्रीमती बिमला बालाराम कोसरे सभापति महिला बाल विकास जनपद पाटन, श्रीमती वेद कुमारी वर्मा सरपंच ग्राम पंदर के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा द्वारा स्वागत भाषण के साथ ही कार्यक्रम की जानकारी दी गई। विभागीय योजनाओं की जानकारी पर्यवेक्षक तिलोत्तमा मोटघरे द्वारा दी गई।
विभिन्न महिला कानूनों के संबंध में शिल्पा साहू डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा एप
उपस्थित महिलाओ के मोबाइल में इंस्टॉल करवाकर इसका लाइव डेमो करवाया गया। पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा मंच पर आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। एसडीओपी पाटन देवांश राठौर द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई, इससे बचने के तरीके सभी को बताए गए।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अपने विभाग के साथ ही स्वास्थ्य, पंचायत, तथा पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो अतिथियों के माध्यम से प्रदान किया गया। इस दौरान महिला सरपंच ग्राम देवादा से श्रीमती उर्वशी वर्मा, दैमार से श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, चुलगहन से श्रीमती नीरा साहू उपस्थित रहीं।
महिला सम्मान उद्बोधन में अशोक साहु ने महिला कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ता सहायिकाओ के मानदेय वृद्धि पर बधाई दी गई। दिनेश साहू ने गीत गाकर सभी को बधाई दी। देवेन्द्र चंद्रवंशी ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर महिलाओ को हमेशा आगे बढ़ने का हौसला बनाए रखने की बात कही ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सहायक लोक अभियोजक पाटन श्री राघवेन्द्र पांडेय तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश वर्मा द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकार विस्तार से समझाए गए। इसके पश्चात महिलाओं की गुब्बारा फोड़, मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को जनपद अध्यक्ष राम बाई सिन्हा, तथा महिला सरपंचों के हाथों पुरस्कृत किया गया। समापन उद्बोधन में श्रीमती सिन्हा द्वारा महिलाओ के समाज में योगदान की प्रसंशा करते हुए उनसे हमेशा कुछ अच्छा करने की सोच रखने की बात कही गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यवेक्षक वंदना वर्मा, झरना दास, समता सिंह, तिलोत्तमा मोटघरे, समता सिंह,नम्रता तिवारी, ममता साहू, उर्वशी देशलहरा, सुनीता पुसाम तथा पाटन की कार्यकर्ता सहायिकाओं ने योगदान दिया।






