पाटन । बिहान आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। यह सभी महिलाएं अपनी आजीविका का साधन से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है ।आज गुरुवार को दीदी के गोठ का रेडियो प्रसारण हुआ जिसमें ऐसे ही सफल दीदियो से बात चित किया गया। इसका प्रसारण जनपद पंचायत पाटन के ग्राम ढोर में महिलाओं ने सुनी और सफल दीदियों से जो वार्तालाप हुई उससे वह आजीविका के लिए प्रेरणा भी लिया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेडियो कार्यक्रम के तहत आज दोपहर 2 बजे दीदी के गोठ का प्रसारण रेडियो से सुना गया। दीदियों की कहानी उसी के जुबानी महिलाओं ने सुनी। यह प्रसारण रेडियो पर प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को प्रसारित होती है। जनपद पंचायत पाटन के सीईओ जागेंद्र साहू और एडिशनल सीईओ श्वेता यदु ने पहले बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ दीदी के गोठ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। इसके बाद बिहान से समूह से जुड़कर कैसे सफल हो सकते है इसकी जानकारी दी। वर्तमान में कई महिलाएं भवन निर्माण सामग्री का सप्लाई कर व्यापार कर रही है। ग्राम पंचायत के सचिव प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाएं को आगे व्यापार व्यवसाय करने के लिए प्रेरणा मिलती है। बिहान के प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि बिहान से जुड़कर महिलाएं रोजगार के अवसर से जुड़ रहे है।







