अंडा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी भीमा मंडावी के प्रथम बार रिसामा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। ओजस्वी भीमा मंडावी ने महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए महिला आयोग की भूमिका और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर भाजपा अंडा-निकुम मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से महामंत्री डिलेश गब्बर साहू, राजेंद्र साहू, तामेश्वर ठाकुर, जोधन साहू, एमेश साहू, राजू साहू, हनिस यादव और कमलेश ठाकुर कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने महिला आयोग की सदस्य का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।






