पाटन। ग्राम पंचायत मोतीपुर ने स्वच्छता के लिए एक और कदम बढ़ाए हैं। यहां पर महिला समूह के द्वारा घर-घर जाकर कचरा का एकत्रीकरण किया जाएगा। इसके लिए जय मां शीतला समूह को यह काम दिया गया है। महिला समूह के सदस्यों को पंचायत के प्रतिनिधियों ने सामग्री का वितरण किया। गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन में जय मां शीतला समूह के सदस्यों को रिक्शा एवं कचरा कलेक्शन के लिए अन्य सामग्री प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच योगिता साहू, उपसरपंच मान बंजारे, सोनिया , और नरसिंह साहू, विष्णु , और सचिन समीर निषाद मौजूद रहे।

- July 25, 2024
महिला समूह घर घर जाकर एकत्र करेंगी कचरा, मोतीपुर में महिला समूह को सामग्री प्रदान किया गया
- by Ruchi Verma