महका खुर्द में महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन….विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम बनाने वाली सुपर 30 महिलाओं का किया गया सम्मान

पाटन।ग्राम पंचायत महका खुर्द की प्रगति ग्राम संगठन की बहनो के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुवात कलश यात्रा ग्राम भ्रमण के बाद, अतिथि आगमन के साथ प्रारंभ हुआ, प्रथम पाली के अतिथि पद्म श्री श्रीमती उषा बारले जी, , सुश्री सुरु दुबे जी अभिनेत्री, सुश्री पायल साहू जी अभिनेत्री, प्रथम केश कला बोर्ड अध्यक्ष एवं मिनी माता रत्न से सम्मानित सुश्री मोना सेन जी रही, महिलाओ के द्वारा सुवा नृत्य, कबड्डी ,रस्सा खीच प्रतियोगिता मे भाग लिया गया, पद्मश्री उषा बारले जी दीदी के द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की गाथा का संक्षिप्त परिचय पंडवानी के द्वारा दिया गया, मोना सेन जी ने समाज सेवा सर्वोपरी बताया,संगीत के साथ मातृ शक्ति को संबोधित किया तत्पश्चयात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों मे अपना आयाम बनाने वाली सुपर 30 महिलाओ का सम्मान किया गया, आस पास के 40 गाँव की महिलाओ ने कार्यक्रम मे शामिल हुई, जिसमे शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भर, स्वास्थ्य , रोजगार उन्मुखी के क्षेत्र मे श्रीमती ख्याति साहू जी संस्थापिका प्रिज्म पब्लिक स्कूल, डॉ श्रद्धा चुघ, श्रद्धा साहू नई पहल अध्यक्ष, ललेश्वरी साहू अध्यक्ष जीविका समूह के द्वारा धान के महत्व को रोजगार के रूप मे संचालित कैसे करे इसकी जानकारी दी गयी, सुपर 30 महिलाएं जिनमे मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता समूह, एवं समाज उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओ का सम्मान किया गया, ग्रामीण एवं शहरी उत्थान के क्षेत्र मे जन प्रतिनिधि गण द्वितीय पाली के जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, योगीता चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य, हर्षा लोकमणि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, पूर्व अध्यक्ष सीता साहू भिलाई चरोदा,दीपिका चंद्राकर जनपद सदस्य,अंजिता साहू सरपंच, साधना वर्मा सरपंच, डॉ निर्मला भारती जी के अतिथ्य मे कार्यक्रम का समापन हुआ,कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री अर्चना यादव उपसरपंच महका खुर्द , संगठन की अध्यक्ष गीता वर्मा, नर्मदा सोनवानी, नूतन यादव, जागेश्वरी देवांगन, मीना वर्मा, सुनीता चेलक,सरस्वती विश्वकर्मा, पंचायत सचिव लतेश्वरी, मंच संचालन रामेश्वरी यादव ,17 समूह के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग द्वारा आयोजन संपन्न हुआ,पतोरा की बहनो के द्वारा दहेज प्रथा को बंद करे पर नाटक प्रस्तुति दी गई, सभी बहनो को प्रमाण पत्र अतिथि के माध्यम से प्रदान किया गया।