पाटन। ग्राम पंचायत सावनी में अंतोदय स्वरोजगार स्वालंबन योजना के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिश सिलाई मशीन का पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रामेश्वरी हेमंत जांगड़े व महिला समूह की सक्रिय सदस्य मधु चंद्राकर, देवकी, चंद्र कला कविता, अन्य सभी हितग्राहियों को मशीन प्रदान किया गया।







