अंडा की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर :  बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी द्वारा महिलाओं को उद्यमिता का प्रशिक्षण….ग्राम पंचायत अंडा में अगरबत्ती, साबुन, फिनाइल बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण



अंडा। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायत अंडा में महिलाओं के लिए पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण में 30 की संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं। आरसेटी के डायरेक्टर श्री गुलशन कुमार, संयोजक अमित कुमार ऑफिस असिस्टेंट पुणे श्रीवास्तव,श्रीमती हेमलता चंद्राकर, आकांक्षा शर्मा द्वारा महिलाओं को कम लागत में शुरू किए जा सकने वाले उद्योगों की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती, साबुन, निरमा पाउडर और फिनाइल बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कच्चा माल कहां से मिलेगा, लागत कितनी आएगी और उत्पाद की बाजार में बिक्री कैसे होगी, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।

प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा। बैंक द्वारा प्रशिक्षण के बाद ऋण और मार्केटिंग में भी सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

आरसेटी दुर्ग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ईन महिलाओं को दिया जा रहें प्रशिक्षण – सावित्री, शैल चन्द्रकार, चन्द्रकला साहू, कमलेश्वरी देवांगन, देव श्री चन्द्रकार,मिला बाई, योगिता साहू,राकेशवारी,ममता,लुकेश्वरी साहू, भारती यादव,सत्यभामा,तनुजा, बैजन्ति,उमा सिन्हा, सविता यादव, धामिन साहू, रेखा बाई चंद्रकार, फानेश्वरी, गौरी यादव केशरी नोमिता धीवर, तुलसी साहू, आशा,गीतेश्वरी, संतोषी मार्कंडे, नीता, सविता,शशिकला,दिलेश्वरी मारकंडे l