भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करती हुईं महिलाएं

दुष्कर्म व हत्या के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन बघेल कालोनी से शहीद युगल किशोर वर्मा प्रतिमा तक निकाला कैंडल मार्च, दी गई श्रद्धांजलि

_उक्त घटना की निंदा करते हुए तारा देवी साहू मीना साहू, सरिता वर्मा, रेखा वर्मा ने कहा कि बच्ची के दुष्कर्म और हत्या की घटना अत्यंत ही निंदनीय और शर्मनाक है. ऐसी घटनाएं यह सोचने को विवश करती हैं

बलौदाबाजार ।दुर्ग जिले में रामनवमी के दिन कन्या भोजन में जा रही 6 साल की मासूम की उसी के सगे चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जिसके विरोध में बघेल कॉलोनी से महिलाएं और बच्चे भारी संख्या में कैंडल मार्च कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद युगल किशोर वर्मा के प्रतिमा में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होने कहा कि आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है, मानव के भेष में लोग दानव जैसी हरकत कर रहे हैं. नशापान, संस्कारहीन

शिक्षा प्रणाली, लचर कानून व्यव्स्था, समाज या बेटियों का शारीरिक रूप से कमजोर होना. ये तमाम कारण इसके पीछे हो सकते हैं. सजा ऐसी हो कि दुबारा ऐसे जघन्य अपराध करने की हिम्मत किसी में न हो। छत्तीसगढ़ में लगातार छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप और हत्याएं हो रही है, माताएं, बहन और बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है, अबोध बच्चियों के साथ घिनौने कृत्य स्वस्थ्य समाज के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। वही सभी ने कैंडल मार्च श्रद्धांजलि सभा में ये शामिल तारादेवी साहू, उर्वशी चन्द्राकर, पूजा चन्द्राकर, सरिता वर्मा, सीमा यादव, त्रिलोका, भावना, तेजस्वी, खुशबू, राधिका, शशि साहू, पुष्प लता वर्मा, उर्मिला वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।