पाटन।सेजस सेलूद स्कूल मैदान में बुधवार को विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सरपंच खेमीन साहू,प्राचार्य एन पी देशकर, एम.बी.बंजारे,
रमेश देवांगन,कृष्णकुमार साहू,सीता बंछोर सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।
अतिथियों ने कहा खेल और खेल किसी व्यक्ति के समग्र विकास और विकास के लिए आवश्यक हैं। यह हमारे जीवन में हमारी मदद करता है और हमारी दैनिक दिनचर्या में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने में बेहद मददगार हैं। खेल के माध्यम से आप सब अपने भविष्य को उज्वल कर रहे है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
मंच संचालन संतोष यादव ने आभार प्रदर्शन विकासखंड क्रीडा अधिकारी शकीला देवदास ने की।
किया।मौके पर मुख्य रूप से ,पोखन साहू,जयंत वर्मा,निशा सोनी,नरेश साहू,बालाराम साहू, संजय निषाद, सुलेन साहू,टिकेश साहू,ललित साहू,जयश्री बेंद्रे,उषा श्रृरंगे सहित अन्य उपस्थित थे।

- October 16, 2024
सेलूद में महिला खिलाड़ी दिखा रहें है दमखम, सरपंच ख़ेमिन साहू ने गोला फेंककर किया स्पर्धा का शुभारंभ
- by Balram Yadu