फिंगेश्वर। फिंगेश्वर के ग्राम बासिन में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शराब दुकान का घेराव किया। पूरा मामला फिंगेश्वर के ग्राम बासीन का है।।बासीन मुख्य मार्ग संचालित है शराब दुकान , शराब दुकान को मुख्य मार्ग से हटाने की कर रहे मांग की जा रही है । महिलाओं ने कहा रस्ते से गुजरते वक्त शराबियों के कारण परेशानी होती है। संयुक्त महिला मोर्चा संघर्ष समिति नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसको देखते हुवे भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।







