बलराम यादव/ 9893363894
पाटन। मारुति इंफ्रा सिटी अमलेश्वर में महिला समूह द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दो दर्जन से अधिक महिलाओ ने हरी साड़ी पहन का हिस्सा लिया । सुबह से इस आयोजन को लेकर महिलाओ में गजब का उत्साह देखते बना। सावन के झूले का आनंद लेते हुवे महिलाओ ने सावन महोत्सव का आगाज किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक खेल स्पर्धा में महिलाओं ने अपना दमख़म दिखाया। बिंदी लगाबो , कुर्सी दौड़, गुबबरा फुलावो, मोमबत्ती जलाओ , रस्सा खींच सहित इसी तरह से कई मनोरंजक स्पर्धा के आयोजन में शामिल होकर महिलाओं के चेहरे में खुशी झलक रही थी। अंत मे सभी ने सावन माह में भोले नाथ की एक साथ पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली की कामना किया किया। इस अवसर पर अंजू वर्मा, मधु मधरिया, तानिया कर्मकर, अनामिका दीवान, कविता तिवारी, गायत्री देवांगन सहित मारुति इंफ्रा सिटी महिला महिला मंडल के सदस्य मौजूद रही।