साहू समाज द्वारा आयोजित तीज मिलन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बांधा समां

पाटन।तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सामाजिक सम्मान एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में साहू सदन पाटन में तीज मिलन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात कृष्ण कर्मा की आरती पूजा के साथ हुआ। तीज मिलन समारोह में पाटन तहसील के 99 इकाई के महिला पदाधिकारी हरे रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू प्रमुख अतिथि भगवताचार्य यामिनी देवी, अध्यक्षता दिब्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, विशेष अतिथि देवश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग, अनुसुइया साहू महिला संयोजिका दुर्ग शहर सहित अन्य थे।

महिलाओं ने तीज मिलन कार्यक्रम में विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया। जिसका उपस्थित महिलाओ ने जमकर लुप्त उठाया। कार्यक्रम में रंगोली,फुगड़ी, में प्रथम प्रकार के आकर्षक सुंदर वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही महिलाओं द्वारा प्रकार के खेलकूद गीत संगीत , नृत्य व विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित तीज क्वीन में महिलाओं से विभिन्न सवाल भी पूछा गया। आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने उपहार दिया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से महिलाएं सशक्त होती हैं। उन्हें अपने विषय में सोचने का समय मिलता है। समाज की कुरीतियों को हम महिलाएं दूर कर सकती है।

भगवताचार्य यामिनी देवी ने कहा समाज के अनुरूपक और लोगों की भावनाओें के अनुसार कार्य करने से सम्मान और बढ़ जाता है। बहु एवं बेटी के बीच भेद भाव किये जाने पर कहा इस सामाजिक बुराई को हम सभी को मिलकर दूर करना होगा।

पांचों परिक्षेत्र के महिलाओ द्वारा समाज मे बढ़ रही समाजिक बुराई तलाक, अंतरजातीय विवाह, नशा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर प्रहसन भी प्रस्तुत की गई। जिसकी उपस्थित सामाजिक जनों ने जमकर तारीफ किया।

इनका हुआ सामाजिक सम्मान

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा नवनिर्वाचित जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू,पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, कृष्ण कुमार साहू, महेंद्र साहू, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रचार सचिव किशन हिरवानी एवं उपाध्यक्ष प्रदेश युवा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश साहू का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर देव स्पोकन इंग्लिश के संचालक डॉ देवतीर्थ साहू ने कहा पाटन तहसील के साहू समाज से स्पोकन इंग्लिश सीखने वाले को कम शुल्क में कोचिंग देंगे।

मंच संचालन खेमलाल साहू एवं कमलेश्वरी साहू ने किया। आभार प्रदर्शन सरिता साहू ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,धनराज साहू,लालेश्वर साहू, गंगादीन साहू,अश्वनी साहू,जिल्क़ पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, मोनू साहू,डॉ गुलाब साहू,डॉ सुरेश साहू,विमला साहू,भूमिका गंजीर,गायत्री साहू,चांदनी साहू, उषा साहू, केंवरा साहू,भुनेश्वरी साहू,कोमिन साहू,किरण साहू,तरुणा हिरवानी,दुलारी साहू,कांति साहू,कविता साहू,हेमलता साहू,ललिता साहू, चंद्रिका साहू,जागेश्वरी साहू,रूपेश्वरी साहू,मोहन साहू, किशोर साहू, रामनारायण साहू, डॉ डोमन लाल साहू,गोपेश साहू,हरिशंकर साहू,कौशल बनपेला,टेस राम साहू,मनीष साहू,रविशंकर साहू,यशवंत साहू,झरना साहू, त्रिवेणी साहू, नारद साहू, लालजी साहू, अर्जुन साहू, जीवधन साहू, शशिभूषण साहू,बलराम साहू, सोहन साहू,कल्याण साहू, डुलेश्वर साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।