पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर में महिलाओं ने गांव की गलियों चौक चौराहों की सफाई का जिम्मा उठा लिया है। पिछले लगभग 1 साल से प्रति माह गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हैं। यह सफाई कार्य स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा श्रमदान के रूप में किया जाता है। बता दे की ग्राम के सरपंच देवानंद साहू ने महिला समूह के इस कार्य की सराहना भी की है गांव के स्वच्छता के लिए यह कार्य काफी अनुकरणीय है। उन्होंने अपील भी किया है कि सभी नागरिक अपने घरों एवं घर के आसपास की साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला सफाई के प्रति काफी सजग है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।







