मोबाइल का मेसेज का देखकर खुश हो जायेंगी महिलाए, महतारी वंदन योजना का राशि खाते में आज डाली जाएंगी, पाटन में भी होगा आयोजन


पाटन। प्रदेश की महिलाओं का महतारी वंदन योजना को लेकर काफी उत्साह है। काफी समय से इसका क्रियान्वयन होने का इंतजार महिलाए कर रही थी। आज सभी का इंतजार की घड़ियां समाप्त हो जाएगी। आज दोपहर को सभी पात्र हितग्राही के मोबाइल में 1 हजार रुपए जमा होने का मेसेज आएगा। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है। भाजपा ने भी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पाटन के खूबचंद सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू ने बताया की दिनांक 10 मार्च 2024 को सामुदायिक भवन पाटन (खूबचंद सभागार) में महतारी वंदन सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित है। जिसमें सभी हितग्राही महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं आमंत्रित हैं। उक्त आयोजन में जनपद पंचायत पाटन में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला, मण्डल स्तर के साथ साथ शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष व निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सरपंच एवं पंचगण सादर आमंत्रित है l उक्त आयोजन को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी वर्चुवल सम्बोधित करेंगे l कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया की
12 बजे शुभारंभ होगी। 12.15 बजे स्वागत उद्बोधन होगा। 12.30 से 01.30 महिला सम्मान किया जाएगा। 1.30 से 2.00 बजे अतिथि उद्बोधन के बाद 2.00 बजे राशि अंतरण समारोह (ऑनलाइन) आयोजित होगा।