पाटन। महिला बाल विकास विभाग पाटन परियोजना द्वारा कुपोषणमुक्ति हेतु चयनित ग्राम पंचायत – जामगांव आर, में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जामगांव आर सरपंच रूपेन्द्र शुक्ला व महिला पंच खिलेश्वरी क्षेत्र, ठाकुर, सुनीता साहू, डामिन साहू, लता चंद्राकर व अन्य पेन्च उपस्थित थे। सरपंच द्वारा अतिकुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया 18 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई व 5 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया। व उपस्थित जनप्रतिनिधियो द्वारा कुपोषित बच्चो को गोद लिया गया। महिलाओ की मटका फोड़ व मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता कराई गई। 9 अंत में पुरस्कार वितरीत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

- March 12, 2025
जामगांव आर में महिला जागृति शिविर का आयोजन, अतिकुपोषित बच्चो को प्रोटीन पाउडर वितरण किया
- by Ruchi Verma