पाटन।।महिला बाल विकास विभाग परियोजना पाटन द्वारा ग्राम सांतरा में नारी अदालत का गठन किया गया। अब गाँव का कुछ भी मामला होगा उसे टीम के द्वारा गांव में ही सुलझा लिया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक उपस्थित थे। जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा और ग्राम के सरपंच ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी है। साथ ही महिला अदालत गठन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिक मौजूद रहे।







