Womens Cricket : तीसरे वनडे में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, 413 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दी जमकर टक्कर….मंधाना का करिश्मा नहीं आया काम

IND W vs AUS W Highlights : स्मृति मंधाना (125) का रिकॉर्ड आतिशी शतक और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (72) के बेहतरीन प्रयास के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे एवं निर्णायक वनडे में 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। प्लेयर ऑफ द मैचे बेथ मूनी (138) के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में 412 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मुश्किल लक्ष्य के बावजूद भारतीय टीम में कसकर टक्कर दी, लेकिन टीम 47 ओवरों में 369 पर आउट हो गई। बता दें कि, भारतीय महिला टीम इस मैच में पिंक जर्सी पहनकर उतरी थी। टीम ने यह फैसला ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिया।

मंधाना का 50 गेंदों पर सबसे तेज शतक 
मंधाना ने अपना शतक 50 गेंदों पर पूरा कर लिया था। भारत की ओर से यह सबसे तेज शतक है जबकि महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग (45 गेंद) के बाद दूसरे नंबर पर है। मंधाना का इससे पहले सबसे तेज शतक 70 गेंदों पर था जिसे उन्होंने यहां तोड़ दिया। मंधाना पहली भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक वर्ष में 4 शतक जड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका की तंजीम ब्रिटस ऐसा कर चुकी हैं। यही नहीं वह ऑस्ट्रेलिया की ब्यूमोंट के बाद दूसरी महिला हैं। जिन्होंने वनडे में दो बार लगातार पारियों में शतक लगाए हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी के शतक के अलावा जॉर्जिया वॉल (81) और एलिस पैरी (68) ने भी अर्धशतक जड़े। भारत के लिए अरूंधति ने तीन जबकि रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने एक एक विकेट झटका। महिला क्रिकेट में 7वीं बार किसी टीम ने वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया है।