शासकीय कालेज निकुम में महिला दिवस का आयोजन, मनरेगा मजदूरों के पास पहुंची छात्र छात्राएं

निकुमी। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिला उत्पीडन एवम शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा ग्राम निकुम के घासीदास नगर के अंतर्गत कार्यरत महिला मनरेगा कर्मियों के बीच जाकर मनाया गया।महाविद्यालय की महिला सेल प्रभारी अन्नपूर्णा यादव असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति शास्त्र ने महिलाओं के कानूनी अधिकार जैसे समान वेतन का अधिकार,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न ,शोषण के विरुद्ध अधिकार, मातृत्व अवकाश का अधिकार ,हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम,गिरफ्तारी से संबंधित अधिकार,निशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार,महिला आरक्षण अधिनियम 2023,घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा सोढा ने महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन की अनिवार्यता पर जोर दिया।कला संकाय प्रभारी अंजू रानी ठाकुर ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने एवम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। प्राचार्य डॉ. डी. के. बैलेंद्र समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सीमा जायसवाल, वेद प्रकाश ठाकुर,डॉ ओंकार प्रसाद चंद्रा,डॉ शिप्पी देवांगन , कर्मचारी येवेंद्र,राजेश्वरी का विशेष योगदान रहा।