महिला समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान, बठेना में गांव के चौक चौराहा, स्कूल, मंदिर, बोरिंग के आसपास की सफाई


पाटन। ग्राम बठेना में महिला समूह द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया। जनपद सदस्य और महिला समूह के संचालक सीता निषाद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।  इस दौरान   समूह के द्वारा चौंक,चौराह व बोरिंग, स्कूल, मंदिर, पंचायत भवन की साफ-सफाई एवं घर जाकर कचरा कलेक्शन कार्य भी किया जा रहा है।। और हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी स्वच्छता पखवाड़ा,, गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चलाया गया जिसमें सभी सदस्य व सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं अन्य नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी यादव, सचिव,ममता विश्वकर्मा,,नीतु वर्मा, संतोषी यादव,गिरजा यादव, अहिल्याबाई विश्वकर्मा, गिरजा निषाद,हेमिन, खिलेश्वरी,दामिनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।