महिला समूह के सदस्यों ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण में 


दुर्ग।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के तहत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ‘‘ का आज दुर्ग।आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के उपमुख्यमंत्री और पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के संदेश प्रसारित किए गया 
जिला दुर्ग के अंतर्गत विभिन्न जनपद पंचायतों में ‘‘दीदी के गोठ‘‘ रेडियो कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं की जागरूकता, शासन की योजनाओं की जानकारी और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
🔹 जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम सिरसाखुर्द,
🔹 जनपद पंचायत धमधा के ग्राम बोरी, पेंण्ड्रावन, मुरमुंदा और दरगांव,
🔹 जनपद पंचायत पाटन के ग्राम दरबार मोखली, जामगांव (अ), जामगांव(एम) बेल्हारी और ढौर में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह (ैभ्ळ) की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उन्होंने न केवल कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की, बल्कि शासन की योजनाओं जैसे मनरेगा, आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता पर गहन चर्चा की।
साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने योजना से प्राप्त लाभ और अनुभव साझा किए, जिससे अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरणा मिली।  स्व सहायता समूह से जुड़े लखपति दीदी जिन्होंने आजीविका के क्षेत्र में कार्य किया है उन्होंने योजना से प्राप्त लाभ और अनुभव साझा किए, जिससे अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरणा मिली साथ ही स्व सहायता समूह के सदस्यों को देना आर सेटी के माध्यम से राज मिस्त्री का प्रशिक्षण ग्राम ढौर ब्लॉक पाटन में दिया जा रहा है उन महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया३.
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने भी सहभागिता की और महिलाओं को शासन की योजनाओं से अधिकाधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया। ब्लाक दुर्ग में ग्राम पंचायत सिरसाखुर्द में जुडी महिला लखपति दीदी ग्राम पंचायत बोडेगांव भारती टण्डन, सिरसाखुर्द से श्रीमति हेमलता सार्वे, ग्राम पंचायत ननकट्टी श्रीमति विद्यावाती चौहान, ग्राम पंचायत कुटेलाभाटा से पदमा पाटिल उपस्थित रही
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने भी सहभागिता की और महिलाओं को शासन की योजनाओं से अधिकाधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंगी कुमार दुबे ने कहा-
“दीदी के गोठ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।”
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री किरण कुमार कौशिक ने कहा-
“दीदी के गोठ केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि महिलाओं को शासन की योजनाओ से रुबारू कराने का माध्यम है।दीदी अब केवल घरो तक सीमित नहीं है शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से सिधे जुड़कर आत्मनिर्भर सशक्त बनने की दिशा में अग्रसर हो रही है। जनपद पर जय मां कारो कन्या समूह की दीदी तरकोरी, लखपति दीदी नवागांव से श्रीमति हेमा यादव तरकोरी से श्रीमति रेखा राजपूत मोहरेगां से चुन्नी धिवर पेन्ड्रावन से श्रीमति अंजलि सिन्हा गिरहोला से श्रीमति हेमा बन्धे आदि उपस्थित दिदियो की कहानियो से प्रेरित होकर अपने आप को उस जगह पर देखना चाहती है । दीदी के गोठ से सभी दीदीयां अपने को शासन के बहुत करीब महसूस कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं जनपद स्तरीय सीईओ श्री जागेंद्र साहू अति सीईओ श्वेता यादव पीआरपी श्रीमती गीता साहू एव जनपद अधिकारीगण ने भी सहभागिता की और महिलाओं को शासन की योजनाओं से अधिकाधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया।