शैलदेवी महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा  में छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता तथा स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व को समझाने के उद्देश्य से महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, सेंट थेरेसा अस्पताल, हैदराबाद ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर खुलकर प्रश्न पूछे और विशेषज्ञ से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. रश्मि पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर बिना संकोच उचित चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना रहा।