बन्द रहा पाटन तहसील कार्यालय में कामकाज, रायगढ़ में हुए मामले को लेकर हड़ताल पर रहे तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई व पटवारियों का भी मिला समर्थन

पाटन । रायगढ़ में तहसीलदार एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ पर कतिपय अधिवक्ता के द्वारा मारपीट के मामले को लेकर आज पाटन सहित दुर्ग जिला के सभी तहसीलदार ,नायब तहसीलदार एवं तहसील कार्यालय के कर्मचारी 1 दिन की हड़ताल पर रहे । सभी ने एक सूत्र में मांग की आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।।गिरफ्तारी नही किये जाने पर आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल कर जाने की चेतावनी भी दिया। पाटन तहसील कार्यालय पर आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा कर। पाटन अनुविभाग में तहसील पाटन, उप तहसील जामगांव आर एवं bhilai-3 उप तहसील में आज कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।। प्रदेश संगठन के आव्हान पर तहसीलदार नायब तहसीलदार ने आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल भी हुए। तहसीलदार संघ को पटवारी संघ व आरआई का भी समर्थन मिला। इस कारण आज पाटन क्षेत्र में राजस्व का काम पूरी तरह ठप रहा।