पाटन ।जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने जल संकट की समस्या को लेकर मिलने आये जनपद सदस्यो व सरपंचो को से कहा की हम सब मिलबेठकर इसके समस्या का समाधान करेगे। श्री वर्मा ने कहा की इस बार गर्मी सुरु होते ही गांव गांव में जल संकट की समस्या आने लगी है।जिससे निजात पाने के लिये मुख़्य तांदुला नहर से पानी को छोड़ा गया है।जिससे नहर के आस पास के गांव के लोगो को राहत मिलेगी।साथ ही तालाब में निस्तार हेतु पर्याप्त पानी मिल जायेगा। ज्यादा समस्या उन टेल एरिया के गांव में है जहां के ग्रामीणों को नहर से पानी नही मिलता है।श्री वर्मा ने आगे कहा की पी एच ई विभाग के अधिकारीयो से मिलकर जल संकट से निजात पाने योजना बनाई जायेगी







