पंडरिया। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आदेशानुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान किए जाने के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास परियोजना कुंडा द्वारा कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, अध्यक्ष भाजपा मंडल कुंडा के मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि गणों में नंदलाल चंद्राकर सुमति उमेश चंद्राकर अश्विनी यदु कृष्णा चंद्राकर, सुरेश दुबे, रामकुमार बंजारे,अमन खनूजा के साथ ही साथ परियोजना कुंडा के समस्त सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदात्री कार्यकर्ता एवं सहायिका का मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शाल,श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।मुख्य अतिथियों के द्वारा मातृ शक्ति के सम्मान में उनके कर्तव्य निर्वहन में आंगनबाड़ी शब्द का उच्च व्याख्या किया गया।इस सम्मान में कुंडा सेक्टर से 14,महली से 06,रूसे से 06,मोहगांव से 08, दामापुर सेक्टर से 06,कार्यकर्ता सहायिका को सम्मानित किया गया।अंत में परियोजना अधिकारी बृजेश सोनी के द्वारा समस्त अतिथियों एवं अपने कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में कलीराम चन्द्राकर,जयंती कुजूर, ममता राज, संध्या साहू,पार्वती बोस,ऊषा साहू,नंदनी यादव, देवदत्त चंद्राकर उपस्थित थे।






