धमधा। जनपद पंचायत धमधा के क्षेत्र क्रमांक 18 से जनपद सदस्य पद पर ग्राम सेवती निवासी प्रीतम सिंह यादव ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस जनपद क्षेत्र में सात गांव शामिल है। जहां से उन्हें जीत दर्ज किया। जितने के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने विजय रैली भी निकाली। जनपद सदस्य बनने के बाद प्रीतम यादव ने बताया कि उनका प्राथमिकता रहेगी कि क्षेत्र की सभी जनता को मूलभूत सुविधा का लाभ मिले। इसके अलावा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राही को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।







