मजदुरो के सम्मान में बोरे बासी खाने के साथ गमछा व नारियल भेंट कर सम्मान किया

प्रतिवर्ष ग्राम सेलुद में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है
सेलुद — सेलुद में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 मई को मजदुरो के सम्मान मे श्रमिक दिवस के रुप में उत्साह के साथ मनाया गया । ग्राम पंचायत सेलुद के युवा सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा कि जिन्होंने पुरे देश में नव निर्माण नव सृजन का कार्य करते आ रहे है। देश के सभी निर्माण कार्य में मजदुरो का योगदान रहता है।छत्तीसगढ राज्य निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ के संस्कृति व पुराने खाने पीने और रहन सहन को बढ़ावा देने का काम हो रहा है ।
इस अवसर पर सेलूद कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों ने मजदूरों के साथ मिलकर पारंपरिक बोरे-बासी का सेवन किया और उनके श्रम के प्रति सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को गमछा और नारियल भेंट कर सम्मान किया गया। श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। इस अवसर पर जयश्री वर्मा, अश्वनी साहू, खिलेश मारकंडे, जवाहर वर्मा, संजय यादव, नरेश श्रीवास, मन्नू यदु, विश्वनाथ यादव, प्रेमलाल साहू देव ठाकुर लेखराम साहू, हल्लू यादव, रोहित शिवारे, कन्हैया साहू, भागवत, भागीरथी शिवारे, केशवदास, कुमार ठाकुर, पूर्णिमा साहू, सोहद्रा, अनीता निषाद, रोहणी साहू, कृष्णा, मीना कुर्रे, उमा ,लक्षनी, रुखमणी सेन, रुखमणी यादव, रैनी, बिंदा वर्मा, भागी ,संजय यादव, फाग्नी, मन्नू यदु।फुलेसर, तामेश्वरि, उर्वशी, दुलारी, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






