पंडरिया। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 134 वी मन की बात का एप्पीसोड ब्लाक के बूथ क्रमांक 66 ग्राम देवसरा में सुना गया।जिसमें भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी , वरिष्ठ भाजपा नेता उतम सिंह मर्सकोले, सोसायटी अध्यक्ष पंडरिया भास्कर देवांगन, ग्राम देवसरा के उपुरोहित महाराज नरेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच निवेश हाठले ,बुथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह , श्रीराम धुर्वे , सहित अनेको कार्यकर्ताओ की उपस्थिति के साथ बुथ बैठक किया गया।साथ ही जन चौपाल कर साथ में टिफिन बैठक कर ग्रामवासियों से अनेक विषयों पर बातचीत व चर्चा किया गया।

उतम सिंह मर्सकोले के मांग अनुसार बकेला डायवर्सन निर्माण स्थल को देखने गये ग्रामीण किसानो भाईयों की मांग को उच्च स्तर पर अवगत कराया जायेगा। चंद्रकुमार सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात में छत्तीसगढ़ की ईरकभट्टी, अनिमेष,और मल्हार का ताम्र पट्टिकाएं , गौरवशाली परंपरा का प्रमाण पत्र , नारायण पुर का भी जिक्र किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और सम्मान को देश के अंदर प्रदेश का नाम रोशन किया गया। वह बहुत ही प्रशंसनीय है। हम सभी प्रधानमंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ के प्रति अच्छा सोच और समझ को प्रदर्शित करता है।






