कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ता हुए घायल, भिलाई तीन के पास हुई सड़क दुर्घटना,  एक बस ने दूसरे बस को मारी टक्कर


भिलाई 3।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ी भिलाई तीन के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता को चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक  लगभग 1:00 बजे बस में कांग्रेस के कार्यकर्ता गण रैली में शामिल होने रायपुर जा रहे थे की पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत जी रोड में बस क्रमांक सीजी 07 एल वाई 9700 का चालक सामने चल रही बस को ठोकर मार दिया।  जिससे बस में सवार 40 व्यक्तियों में से 15 16 को सामान्य छोटे आई है जिन का इलाज सनशाइन अस्पताल में चल रहा है।