मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाने कार्यकर्ताओ ने किया आलीशान तैयारी, 23 अगस्त को महुदा में होगा विविध आयोजन, छग के ख्यातिलब्ध कलाकारो का दल देंगे मंचीय प्रस्तुति ,और भी है कई कार्यक्रम ,पढ़िए खबर

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म जन्म दिन 23 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए ग्राम महुदा में वयापक तैयारी की है। बताया जा रहा है पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का अपने चहेते नेता का जन्म दिन मनाने का यह 25 वा वर्ष है। इस कारण इस बार और भी भव्यता से श्री बघेल का जन्म दिन मनाया जा रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई हितग्राहियों को समान का वितरण भी जाएगा। लोकरंगी प्रस्तुति भी दी जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्य्क्ष अश्वनी साहू, कौशल चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाधयक्ष अशोक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर सहित अन्य ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का जन्म दिन इस वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली है। महुदा में विशाल वाटरपफूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

समाज प्रमुखों का किया जाएगा सम्मान

सीताराम वर्मा(पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज)

महेश सोनकर( अध्यक्ष सोनकर समाज पाटन)

नीरज सोनी (अध्यक्ष सोनी समाज पाटन)

गिरधर मेश्राम(प्रदेश अध्यक्ष महार समाज)

मेहत्तर राम वर्मा(राज प्रधान मानव कुर्मी समाज पाटन)

दिलवाला देवार(अध्यक्ष देवार समाज पाटन)

शेख मजीद खान( अध्यक्ष मुस्लिम समाज पाटन)

खिलावन चंद्राकर(अध्यक्ष चन्द्रनाहू समाज पाटन)

रिखी राम सिन्हा(अध्यक्ष कलार डड़सेना समाज पाटन)

लक्ष्मी पटेल( अध्यक्ष मरार समाज पाटन)

तिजुराम चक्रधारी(अध्यक्ष कुम्भकार समाज)

लक्ष्मण निर्मलकर( अध्यक्ष निर्मल समाज पाटन)

सोहन बघेल( अध्यक्ष सतनामी समाज)

बलदाऊ भाले(अध्यक्ष देवांगन समाज पाटन)

मिथलेश शुक्ला ( अध्यक्ष विप्र समाज पाटन)

ईश्वर यादव(अध्यक्ष ठेठवार समाज पाटन)

अशोक मढरिया(अध्यक्ष मेहर संमाज पाटन)

हीरा सिंह ठाकुर ( अध्यक्ष राजपूत समाज पाटन)

नन्दलाल साहू(अध्यक्ष साहू समाज दुर्ग पाटन)

रोमनाथ विश्वकर्मा(अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज पाटन)

चेला दास वैष्णव (अध्यक्ष वैष्णव समाज पाटन)

देवकुमार निषाद (अध्यक्ष निषाद समाज पाटन)

रामदास मानिकपुरी( अध्यक्ष पनिका समाज पाटन)

ढालसिह धनकर(अध्यक्ष धनकर समाज पाटन)

जनार्दन सेन( अध्यक्ष सेन समाज पाटन)

अशोक भारदीय(अध्यक्ष दिल्लीवार समाज पाटन)

राजेश ठाकुर (अध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज पाटन)

रामचंद्र यादव (अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज पाटन)

लक्ष्मण जगत(अध्यक्ष उड़िया समाज कुम्हारी)

प्रदीप सान्याल(अध्यक्ष बंग्ला समाज कुम्हारी)

के वेंकटराव ( अध्यक्ष तेलगु समाज कुम्हारी)

मन पटेल ( अध्यक्ष गुजराती समाज कुम्हारी)

एल एन मौर्य ( अध्यक्ष मौर्य समाज पाटन)

दिनेश साहू ( अध्यक्ष साहू समाज पाटन)

छग के महशूर कलाकारों की रहेगी प्रस्तुति

कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी। जिन कलाकारों द्वारा टीम के साथ प्रस्तुति दी जाएगी उनमें कविता वासनिक, ममता चंद्राकर, छाया चंद्राकर, गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर, कुलेश्वर ताम्रकार,सुनील सोनी, महादेव हिरवानी, दिलीप षडंगी और हेमलाल कौशल शामिल है।

करोड़ो के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया होगा

कार्यक्रम में महुदा सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए भी व्यापक तैयारी की जा रही है ।।भूमि पूजन व लोकार्पण का शिलालेख पत्थर को काफी आकर्षक ढंग से लगाया गया है।

बच्चो को सामग्री करेंगे वितरित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर बच्चो को विभिन्न सामग्री का वितरण किया जाएगा।

बच्चों को जूता, मोजा, टाई वितरण,10 शिक्षकों का सम्मान,कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम , विभिन्न हितग्राहियों को चेक वितरण ,61 महिलाओ कोकि मोनेन्द्र छाबड़ा के सौजन्य से इंडक्शन वितरण किया जाएगा। चिन्हांकित कुम्हारों को चाक का वितरण किया जाएगा।।

शाम को भव्य आतिशबाजी भी होगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा शाम को भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है। बताया जा रहा है इसके लिए आतिशबाजी करने वालो को भी बुलाया गया है ।

भोजन व्यवस्था भी रहेगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन समारोह में शामिल होने महुदा पहुंचने वाले ग्रामीण महिलाओं पुरुषों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन समिति के द्वारा भोजन की भी व्यवस्था रखी गई है । बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस्था के लिए स्कूल के बाजू में विशाल पंडाल बनाया गया है और आज ही से भोजन व्यक्ति की तैयारी शुरू हो गई है।