पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का कार्य प्रारंभ नहीं होने की वजह से मजदूर पूर्ण रूपेण बेरोजगार हो चुके थे मजदूरों के लिए रोजगार गारंटी के तहत कार्य की मांग को लेकर विगत दिनों जनकल्याण समिति पाटन के द्वारा जनपद पंचायत पाटन के सामने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन सोपा गया था जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी गांव में रोजगार गारंटी कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है रोजगार गारंटी कार्य स्वीकृत होने से मजदूर में खुशी की लहर है विगत कई माह से कार्य न मिलने की वजह से खाली बैठे मजदूरो को जनकल्याण समिति से आस जगी थी जो आज पूरी होते दिख रही है आंदोलन में शामिल कुर्मीगुंडरा बेलोदी निपानी गातापार गाडाडीह मुड़पार महकाकला कालाकोट देमार तरीघाट दरबार मोखली सेमरी पंदर बोरीद खोला रेंगाकठेरा चुलगहन खम्हरिया चंगोरी भरर सोरम गुजरा मटिया के अलावा सभी ग्राम पंचायत में कार्य आदेश जारी कर दिया गया है बहुत जल्द सभी पंचायत में कार्य प्रारंभ हो जाएगा जनकल्याण समिति के प्रमुख युगल आडिल ने बताया कि मजदूरों की समस्या को देखते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण व मजदूर शामिल हुए थे लगातार काम ना मिलने की वजह से मजदूरों की माली हालत बद से बदतर होती जा रही थी पलायन जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी गांव-गांव से लोग शहरों की तरफ पलायन कर रहे थे जो की चिंता का विषय बना हुआ था लंबित मनरेगा मजदूरी भुगतान भी जारी किया जा चुका है मजदूरों की आर्थिक हालत में कुछ हद तक राहत मिलेगी आडिल ने बताया कि पाटन ब्लॉक में नोडल अधिकारियों के द्वारा गलत तरीके से बिना जांच पड़ताल के प्रधानमंत्री आवास को अपात्र कर दिया गया था जिसके लिए शासन प्रशासन से पुनः जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा गया था अधिकारियों की लापरवाही ने हितग्राहियों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर दिया है पात्रता की श्रेणी में आने वाले हितग्राहियों के पास विभागीय अधिकारियों से गोल-गोल जवाब मिल रहा है आडील ने कहा कि जब गरीब हितग्राही कार्यालय के चक्कर काटते काटते परेशान हो रहे हैं उसको देखते हुए अधिकारियों को पुनः बैठक कर इस दिशा में पहला करना चाहिए जिससे जरूर मंद और पात्रता की श्रेणी में आने वाले हितग्राहियों को लाभ मिल सके अंचल के सरपंच एवं मजदूरों ने जनकल्याण समिति के सदस्य युगल आडिल राकेश आडिल अशोक साहू अभिषेक वर्मा निक्कू मुकेश वर्मा तरुण साहू शेखर वर्मा के प्रयासो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया







