पाटन। चुनकट्टा, मुड़पार, महका कला के पत्थर खदान में काम करने वाले दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने आज कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता ले ली है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष लोचन यादव के नेतृत्व मे खदान से बडी संख्या मे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मे सदस्यता ग्रहण किया। इनमे पप्पू यादव, टुम्मन यादव,समीर ,आदित्य ,कलीराम साहू,प्रेमप्रकाश, डोमन, शैलेन्द्र, महेश, अशवनी, रामप्रसाद, कपीलराम, बिसराम, कुष्णा कुमार, भक्तू कोसरे, गोपाल ठाकुर , परस पटेल, राकेश यादव, पुरन यादव ,पप्पू यादव, टीकाराम यादव, ञिलोचन, बंजारे सहित बडी संख्या मे अन्य मजदूर शामिल है।







