भाजपा का सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला सम्पन्न

पंडरिया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश संगठन के आव्हान पर भाजपा पंडरिया मंडल द्वारा महा सदस्यता अभियान कार्यशाला बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री गण,शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव -गांव में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने तथा केंद्र व राज्य सरकार ले कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल से आये बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं व लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए जानकारी प्रदान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से महा सदस्यता अभियान के प्रभारी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,महामंत्री रविश सिंह व पद्मराज टंडन,प्रथम मंडल अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा,अधिवक्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता, नवल किशोर पांडे,जनक चंद्राकर, देवेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर हलवाई, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, योगेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष पवन कुंभकार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, नरोत्तम साहू,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पूरन राजपूत, झय कुमार चंद्रवंशी,संजय सोनी, रितेश सिंह, रामफल यादव, अभिषेक शर्मा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल चिंटु ठाकुर, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर ,लाला यादव, महेश चंद्राकर,कीर्तन साहू, दिनेश धूलिया, मुकेश शर्मा, रघुनंदन गुप्ता,धनसाय भास्कर, आनंद मरकाम,राजकुमार नेताम, कृष्णा धुर्वे, सतीश पटेल, विजय बर्मन एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।