15 को क्षेत्रीय विधायक भावना के उपस्थिति में भाजपा मण्डल कुण्डा का मण्डल संगठन की कार्यशाला बैठक सम्पन्न

पंडरिया। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भाजपा कबीरधाम अशोक साहू के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा मण्डल कुण्डा की बैठक पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्रवंशी के उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक का मुख्य एजेंडा महासदस्यता अभियान,सक्रिय सदस्यता अभियान एवं बूथों का गठन था। प्रदेश,जिला,मण्डल, सभी मोर्चा,बूथ इकाई पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण हो गया,अब संगठन का नए सिरे से सर्जरी होना है।इसी क्रम में बैठक आयोजित की जा रही है।

इकाई स्तर से संगठन का चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। वही महासदस्यता अभियान सदस्यता,एवं सक्रिय सदस्यता इसी तारतम्य में भाजपा मण्डल कुण्डा की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधायक भावना बोहरा,चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्रवंशी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।संगठन पर कार्यशाला की आवश्यक बैठक श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन कुण्डा में रखा गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश चंद्रवंशी,जनपद अध्यक्ष समुन्द कुर्रे, मण्डल प्रभारी कुण्डा भुनेश्वर चंद्राकर, जिला मंत्री ओम यदु,जिला मंत्री सुरेश दुबे मण्डल अध्यक्ष एवं सह चुनाव प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर,महामंत्री कृष्णा चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दिनेश मिश्रा,रामकुमार चंद्राकर ,विकास पाण्डेय, बूथ चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी, सह प्रभारी ध्वजाराम चंद्राकर, रामाधार शर्मा, दिनेश चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर ,नकुल पाण्डेय, शशांक शेखर शर्मा, अमन-रमन खनूजा, रामनाथ चंद्राकर, प्रताप सेन,गणेश यादव,गणेश सोलंकी, साहेब लाल,अश्वनी यदु,सूरज यादव ,जेठू निर्मलकर, बालमुकुंद चंद्रवंशी ,ललित साहू ,सुरेश साहू, परसोत्तम निर्मलकर, जोगी चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, डॉ.ईश्वर चंद्राकर सहित मण्डल के सभी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्रीगण एवं समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ गठन के शक्ति केंद्र अधिकारी सह अधिकारी संयोजक सह संयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।