नगरी/सिहावा,बेलरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के तत्वावधान में बिरगुड़ी में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप एवं सह प्रभारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के तैलचित्र पर दीपप्रज्जवलन करके किया गया । इसके बाद मण्डल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी ने स्वागत भाषण दिया । सम्बोधन की शुरुआत में कमल डागा ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प है।”
अंतिम सत्र में अकबर कश्यप ने जीएसटी सुधारों की महत्ता और उनके दूरगामी लाभों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “जीएसटी सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाते हैं, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।” इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष शेखर अडील,जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम ,जनपद सभापति राजेश नाथ गोसाईं, महामंत्री द्वय मोनु साहू , दीपक साहू ,विनय देवांगन , नरसिंह मरकाम ,मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू,लक्ष्मी ठाकरे , बिरेन्द्र मिश्रा,सोहन साहू ,हृदय देवांगन,लोकेश कुमार साहू,रामसिंग मरकाम,चुम्मन साहू ,कोमल पटेल,प्रफुल्ल ध्रुव ,दमन लाल,सुरेश कुमार ,केसर यादव ,परमेश्वर साहू ,संजय शांडिल्य ,भुवन दास मानिकपुरी ,टामेश्वर सोम ,सन्तोष पाड़े ,राधेश्याम नाग ,आदित्य ताम्रकार,वतन जैन सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के पश्चात आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ संकल्प पत्र भरकर सामुहिक संकल्प लिया गया ।







