फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत झीट स्वास्थ्य केंद्र में कार्यशाला आयोजित


पाटन।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता की रोकथाम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मरीजों को बेहतर स्वच्छता, रख-रखाव तथा प्रभावित अंगों की साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मरीजों को टब, बाल्टी, टॉवेल, मग और साबुन भी वितरित किए गए, ताकि वे नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रख सकें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट के अंतर्गत कुल 9 मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार की गई थी। एमएमडीपी प्रशिक्षित कमल नारायण तिवारी (आरएचओ) द्वारा मरीजों को अंगों की सफाई, देखभाल तथा स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बी.एल. वर्मा (बीईटीओ), जे.आर. मार्कण्डेय, मधु देवांगन, मधुलता लाल, प्रेमराजकुमारी एवं सुपरवाइजर कपिश भोसले सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।