शहीद डोमश्वर साहू महाविद्यालय जामगांव आर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा

जामगाँव आर ।शहीद डोमेश्वर साहू शास. महाविद्यालय जामगांव आर, भरर में 1 दिसंबर
को विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें विविध प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, पोस्टर, वाद विवाद एवं संगोष्ठी, शपथ रैली एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यकम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि रेडरिबन क्लब, यूथ रेडकास एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली एवं प्रदर्शनी के द्वारा एड्स जानकारी ही बचाव के संदेश को विद्यार्थियों के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं की सराहना की तथा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रेडरिबन क्लब, यूथ रेडकास एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवको के द्वारा रंगोली बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता संदेश को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवको श्वेता, काजल, कुसुम, डामेश्वरी, वीणा की सक्रिय भागीदारी रही।