जामगांव (आर) – शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर), भरर में 1 दिसम्बर से विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा मनाया गया जिसमें विविध प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर वाद-विवाद, रंगोली रिल्स मेकिंग, शपथ, रैली एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि रेडरिबन क्लब, यूथरेडकास तथा एन. एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मानव श्रृखंला जागरूकता रैली एवं प्रदर्शनी के द्वारा एड्स की जानकारी ही बचाव के संदेश को विद्यार्थियों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं की सराहना की तथा सभी को बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर रेडरिबन क्लब, यूथ रेडकास एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के द्वारा पोस्टर, रंगोली बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता संदेश को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के सभी स्वयंसेवक श्वेता, रश्मि, बीना, जीतेश, भुमिका, डॉली की सक्रिय भागीदारी रही।








