आंगनबाड़ी केंद्र डोमपदर में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह, माताओं का गुलाल टीका लगाकर किया गया सम्मान

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *आंगनबाड़ी केंद्र डोमपदर*में बुधवार को *विश्व स्तनपान सप्ताह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने वाली माताओं को गुलाल का टीका लगाकर सम्मानित किया गया और स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म के साथ हुई। इसके बाद माताओं को स्तनपान के फायदे बताए गए।

स्तनपान ही शिशु का पहला टीका
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा
स्तनपान शिशु के संपूर्ण विकास के लिए सबसे जरूरी है। जन्म के 1 घंटे के अंदर और 6 महीने तक केवल मां का दूध ही बच्चे के लिए पर्याप्त और पौष्टिक आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कुपोषण से बचाव होता है।”

स्वास्थ्य विभाग आर.एच.ओ.नैनादेवी ध्रुव ने माताओं को बताया कि स्तनपान कराने से मां को भी कैंसर और अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही बच्चों को 6 महीने तक पानी और ऊपर का दूध न देने की सलाह दी गई।

माताओं का सम्मान
कार्यक्रम में स्तनपान कराने वाली माताओं का गुलाल का टीका लगाकर, फल और पोषण किट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर माताएं उत्साहित दिखीं।

आंगनबाड़ी सहायिका चन्द्रकला शर्मा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य हर मां तक यह संदेश पहुंचाना है कि स्तनपान कराना सबसे बड़ा दान है।”

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चन्द्रकला शर्मा, पर्यवेक्षक अनिता साहु,आर.एच.ओ.नैनादेवी ध्रुव,एम.टी, भुनेश्वरी पटेल, मितानिन गीता कश्यप, प्राथमिक शाला शिक्षक टी एस मंडावी, शिशुवती माता बसंता मरकाम,तारा, ममता, नंदनी सोरी,इसाइन,दुलोरिन यादव,कानती सोरी,भामनी मानिकपुरी, झरना मरकाम, आरती यादव, कल्याणी मरकाम सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी को पोषण आहार और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी गई।