पाटन कालेज में विश्व विकास सूचना दिवस मनाया

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में वाणिज्य विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वाधान में विश्व विकास सूचना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज नें कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिये। वैश्विक स्तर पर विकास सबंधी समस्याओ गरीबी, असमानता, शिक्षा और स्वास्थ्य की कमी की ओर ध्यान आकर्षित करना व इनके समाधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करनें हेतु रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे विद्यार्थियों नें सतत विकास लक्ष्यो की प्राप्ति हेतु सूचना और संचार तकनीको इंटरनेट और मिडिया के माध्यम से सही जानकारी के प्रचार प्रसार होने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीकाम पंचम सेमेस्टर के जानकी नेताम, तृषा देवांगन, चेतना पटेल, इंदु ठाकुर, नोमीता साहू द्वितीय स्थान पर साक्षी, कुसुम व भोजेश देवांगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता के साथ यशु विश्वकर्मा नें प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान सूजकता विश्वकर्मा बीकाम प्रथम सेमेस्टर नें प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ गौरव शर्मा, सदस्य श्रीमती आराधना दुबे व निधि यादव थे।