फरसगांव महाविद्यालय में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

आशीष दास

कोंडागांव/बोरगांव । जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करने तथा विभिन्न जनसंख्या मुद्दों जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता , गरीबी , मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व पर लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चैयतू गायता (आलोर) शा. महाविद्यालय फरसगांव में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।

इसी परिपेक्ष्य में महाविद्यालय में “बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधन” विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ चौधरी ने जनसंख्या विस्फोट से न केवल भारत अपितु विश्व में कई समस्याओं के उदय पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी प्रभारी सीमा बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण पर जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने पर जोर दिया तो महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी नितिन पांडे ने विश्व जनसंख्या पर महत्वपूर्ण तथ्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक अध्यापक चंपा मरकाम, सुलोचना सलाम तीरथ बरिहा व राजन मरकाम ने भी अपने विचार व सुझाव रखे साथ ही विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे।