पंडरिया।टीबी हारेगा देश जीतेगा”: डॉ. राकेश कुमार खंड चिकित्सा अधिकारी पंडरिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी. के. तुरें एवं जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. केशव ध्रुव के आदेश के परिपालन में एवं डॉ. राकेश कुमार बीएमओ पंडरिया के कुशल नेतृत्व में 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गाँधी शासकीय महाविद्यालय पण्डरिया में टीबी जागरूकता के लिए कॉलेज, एमसीएच हॉस्पिटल पंडरिया में रैली निकाली गई एवं कॉलेज में बच्चों के द्वारा चार्ट पेपर के माध्यम से टीबी से संबंधित जानकारी ड्राइंग के रूप मे बनाकर कार्यक्रम में भाग लिया। सभी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया गया स्वास्थ्य विभाग की ओर से आये हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा टीबी से संबंधित कम शब्दो में टीबी से संबंधित समस्त जानकारी दी गई। कालेज में जितने भी प्रतिभागी गण भाग लिए उन सभी लोगों को भी स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। बीएमओ पण्डरिया के द्वारा सभी वर्गो के लिए एक विशेष संदेश पहुंचाया गया कि टीबी की बीमारी कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसका सफल ईलाज व जाँच सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। टीबी एक जानलेवा बीमारी है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से खाँसने एवं छीकने से हवा के माध्यम से फैलती है। इसके मुख्य लक्षण हैं दो हफ्ते से
ज्यादा खांसी एवं लगातार बुखार आना, रात में पसीना आना, वजन का कम होना, बलगम के साथ में खून आना, भूख न लगना जैसे लक्षण है। बीएमओ पण्डरिया के द्वारा रोकथाम की विशेष जानकारी बताया गया। रोगी की शीघ्र जॉच व सही ईलाज, रोगी खांसते व छिंकते समय मुंह पर कपडा रखें, बलगम ईधर-उधर न थूके इससे बिमारी फैलने का खतरा है नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद बीसीजी का टीका जरूर लगवाये। किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा खांसी या टीबी संम्भावित लक्षण हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में आकर बलगम की जाँच अवश्य कराये। टीबी की बैक्टीरिया जन्म से प्रायः सभी व्यक्ति के शरीर में पाया जाता है। जिस व्यक्ति के शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होने तथा टीबी रोगी के संपर्क में आने से उत्तपन्न होता है। जो बलगम के जाँच और एक्स रे जाँच के माध्यम से पता चलता है। टीबी मुख्यतः दो प्रकार की होती है।पहला पल्मोनरी और दूसरा एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामप्रसाद बघेल जीवनदीप समिति सदस्य जिला चिकित्सालय जिला कबीरधाम, प्रदीप सिंह ठाकुर, जेम्स जॉन, कुमार गौरव पाण्डेय, नीलकमल साहू, शमसाद खान, राहुल पाठक, कैलाश धीरहि जॉन निर्मल एक्का, विनीष जॉय, एवं इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसुदन सिंह राजपूत, सुनील कुमार बंजारा, दिनेश कश्यप, चंद्रहास सिंह राजपूत, अलेख कुमार पटेल, भोलाराम घृतलहरे, चिंत्रसेन ठाकुर, ओमप्रकाश देवांगन, नितिन कुमार, सुनील कुमार, वासुदेव साहू, कृष्णा यादव सुश्री सिल्पा तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में आज विश्व क्षय दिवस मनाय गया।







