अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पिपरछेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता और सफाई के व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने चित्रकला, रंगोली और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स (CInI), द्वारा दुर्ग शिवनाथ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से उपरोक्त स्कूल में स्वच्छता इकाइयों का उन्नयन और साथ में छात्रों व शिक्षकों का व्यावहारिक क्षमतावर्धन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बालकृष्ण ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत, बृजकिशोर शर्मा, संकुल समन्वयक, श्रीमती रेवती निषाद, अध्यक्ष, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी, प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे, जिन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और स्वच्छता शिक्षा के महत्व को दोहराया।






