विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया


पंडरिया -ब्लाक के ग्राम चरखुरा कला मे  9 अगस्त,विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर  शनिवार को गोंड आदिवासी समाज के लोगो द्वारा गौरा चौरा  से रैली निकाल कर  गाँव मे  बाजे गाजे के साथ भ्रमण किया गया।इस दौरान महिला,पुरुष,बुजुर्ग एवं बच्चे झूमते नाचते जय बूढ़ा देव का जयकारा लगाते हुए देवगुड़ी  पूजा स्थल तक पहुंच कर पूजा अर्चना किया,जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। 
गाँव के प्रमुख  अशोक सिंग, टोप सिंग, सूरज ध्रुव, मनीराम ध्रुव,देवचरण ध्रुव , राजकुमार ध्रुव, रमेश, भगवानी,हजारू,बहोरिक विनोद, दुकल्हा रामकिसून  रामजी गणेश, मंगल,मंगलू दिलीप, रुपसिंह सहित आदिवासी समाज के सभी लोग शामिल हुए।