जनपद पंचायत में मनाया गया विश्व योग दिवस, पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


पाटन।। जनपद पंचायत पाटन में विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पौधा भेंट करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य रूप से जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव सहित जनपद पंचायत पाटन के अधिकारी कर्मचारी व आम नागरिक मौजूद रहे। जनपद पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया गया।