पंडरिया-ब्लाक के ग्राम चरखुरा कला में समस्त आदिवासी समाज द्वारा गुरुवार को क्रान्तिकारी योद्धा अमर बलिदानी महाराजा शंकर शाह मरावी एवं कुंवर रघुनाथ शाह मरावी का बलिदान दिवस मनाया गया।ग्राम चरखुरा में 18 सितम्बर 1857 गोंडवाना गढ़ा – मंडला के क्रांतिकारी योद्धा अमर बलिदानी माहाराजा शांकारशाह मरावी एवं कुंवरशाह मरावी के168 वां बलिदान दिवस के अवसर पर ग्राम के गौरा – चौरा से रैली निकाल कर आदिवासी समाज के महिला,बच्चो व पुरुषो के द्वारा जयकारा लगते भ्रमण किया गया तथा पेनठाना देवगुड़ी पूजा स्थल तक पहुंच कर पूजा अर्चना किया गया।तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रीफल चढ़ा कर नमन कर दोनों क्रांतिकारी योद्धा का जयकारा लगाया गया।जिसमें
गाँव के प्रमुख नारी शक्ति (पूर्व सरपंच ) राजकुमारी ध्रुव, अमरीका ध्रुवे, रामकुवर,, मन्कुवार, मनकी, मिथला, दुवासिया इंदरानी, सीमा बाई, रामकली बुगली बाई पूसाईया बाई, श्याम बाई सरिता बाई , प्रमुख – जलेश मार्को (डोंगरिया कला गोंड समाज के प्रमुख अध्यक्ष ),अशोक सिंग, टोप सिंग, सूरज ध्रुव, मनीराम ध्रुव,देवचरण ध्रुव , राजकुमार ध्रुव, रमेश, भगवानी,हजारू,बहोरिक विनोद, दुकल्हा रामकिसून रामजी गणेश, मंगल,मंगलू दिलीप, रुपसिंह सहित अनेक लोग शामिल थे।







