पाटन। गुरुवार को यादव समाज का एक प्रतिनिधि मंडल पाटन के नए थाना प्रभारी राजेंद्र यादव से मुलाकात किया। उनका गुलदस्ता भेंट कर सम्मान भी किया गया। इसके अलावा लच्छी राम यादव अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के निर्देशन में ग्राम तरीघाट में 25 फरवरी को आयोजित गीता जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया गया । इस अवसर पर जीवन यादव महामत्री युवा प्रकोष्ठ कोसारिया यादव समाज सर्किल रानीतराई, सोनू यादव उपाध्याक्ष, कोसारिया यादव समाज, सर्किल पाटन, चरण सिंह यादव, बलराम यादव पत्रकार मौजूद थे।







