जन्माष्टमी पर यादव नृत्य और शौर्य प्रदर्शन अखाड़ा दल पारंपरिक वेशभूषा में करेंगे प्रदर्शन

रायपुर । श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुंबई एवं छत्तीसगढ़ी की तर्ज पर होने वाली कार्यक्रम के 14 वर्ष में प्रदेश स्तरीय दही हंडी लूट प्रतियोगिता यादव नृत्य ,शौर्य प्रदर्शन अखाड़ा लोककला महोत्सव का आयोजन आगामी 19 अगस्त को किया जा रहा है इस अवसर पर गौ रक्षा, गौ संवर्धन में कार्य करने वाले को गौ सेवा सम्मान ,मानव सेवा, खेलकूद, कला, संस्कृति साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को कृष्ण मित्र ,छत्तीसगढ़ गौरव ,कृष्ण बलराम शौर्य सम्मान की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता की तैयारी हेतु समिति गठित की गई जिसके संयोजक सच्चिदानंद उपासने , अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव धन्नू लाल देवांगन ,मनोनीत किए गए तथा संरक्षक मंडल में दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर ,नगर पालिक निगम महापौर एजाज ढेबर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्वरी महंत रामसुंदर दास ,नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ,प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश अग्रवाल और तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू छत्तीसगढ़ शासन को रखा गया उसी कड़ी में स्वागत समिति अमर बंसल (पार्षद), बिहारी लाल शर्मा , सुभाष बुंदेल, जय सोनकर , जोहत राम सोनकर, विनय यादव , मीडिया प्रभारी शिव दत्ता ,अभिमन्यु धनगर ,अमित डोए,बीपी पटेल, राजा यादव,गोवर्धन झंवर।

गोविंदा मंडली ,यादव नृत्य दल ,शौर्य प्रदर्शन अखाड़ा दल पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9575003333 ,9424213611 पर संपर्क कर सकते हैं।

उक्त जानकारी संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में संयोजक सच्चिदानंद उपासने अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी।