

रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज महासभा के प्रदेश पदाधिकारी चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। महासभा के प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए वैध प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

प्रान्ताध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्री कोमल यदु (राजपुर), श्री खेमराज यदु (सावनी), श्री गुलेन्द्र यादव (भिलाई-3), श्री परमानंद यादव (कोटराभांठा) और श्री संतोष यदु (सलौनी) शामिल हैं।

इसी तरह महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें श्री नरोत्तम कुमार यदु (रवेली), श्री समलिया यादव (मोहन्दी) और श्री शंकर लाल यादव (लोहझर) शामिल हैं।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें श्री जितेन्द्र यदु (मटका), श्री ठाकुर राम यादव (बिजली), श्री मोहन यादव (मोहमेला), श्री रमन लाल यादव (धमधा), श्री विजय कुमार यदु (चम्पारण) और श्री श्याम सुन्दर यादव (कसहीबाहरा) शामिल हैं।
महासभा की ओर से समाज के मतदाताओं से आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई है। चुनाव में कुल 14 वैध प्रत्याशी तीन प्रमुख पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 2 अक्टूबर को होने वाले मतदान के बाद समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्वाचन का परिणाम सामने आएगा।






